Sleep On The Stomach: रात में जब हम थक कर आते हैं, तो चैन की नींद सोना पसंद करते है। ऐसे में बहुत लोग करवटें बदलकर पोजिशन बदलते रहते हैं। ऐसा लोग इसलिए करते हैं, क्योंकि जबतक अपनी सही पोजिशन नहीं मिलती हैं उन्हें नींद नहीं आती है। कुछ लोगों को सीधा सोने की आदत होती है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं। पार वो लोग जानते नहीं पेट के बल सोने के क्या नुकसान होते है। ऐसा करके वो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते है और बहुत- से लोगों को तो पता भी नहीं होता है कि पेट के बल सोने के नुकसान भी होते हैं। लेकिन, हम आपको बताएंगे पेट के बल सोने से क्या नुकसान होते है। इसके लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

शरीर में दर्द की समस्या का होना
पेट के बल सोना आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट के बल सोने से सारा वजन आपके शरीर पर आ जाता है और इससे पीठ को हड्डी पर दबाव पड़ता है। इस पोजिशन में सोने से आपके शरीर में बहुत दिक्कतें आती है, जो भविष्य में आपको बहुत परेशान कार सकती है। ऐसे सोने से आपके शरीर के बहुत- से भागों में भी दर्द होता है।
प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोना हानिकारक
पेट के बल सोने से प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत- सी समस्याएं होती है। इससे आपके बच्चे को भी परेशानी होती है। साथ ही कई सर्जरी में पेट के बल सोने से बहुत नुकसान होते है।
पेट में दिक्कत
अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस पोजीशन में सोने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही इससे अक्सर अपच और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






