- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, Snack
पकौड़े हर किसी को पसंद होते हैं। इन्हें खाने का कोई टाइम नहीं होता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय, हर समय पकौड़े खाना अच्छा लगता है। आज तक आपने कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मिर्ची के पकौड़े खाए हैं। जी हाँ… हम बात कर रहे हैं भरवा मिर्च के पकौड़े के बारे में। गरमा-गरम चाय के साथ यदि भरवा मिर्च के पकौड़े मिल जाए, फिर तो बात ही निराली है। आइए जानते हैं घर पर मिर्च पकौड़ा बनाने की रेसिपी क्या है?
Ingredients
Method
सबसे पहले मोटी हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो कर साफ लें।
फिर आप चाकू की मदद से सारी मिर्च के बीच में चीरा लगाकर सभी के बीज निकाल लें।
अब आप एक बर्तन में प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर आप मिर्च के अंदर इस स्टफिंग को भरकर तैयार कर लें।
अब दूसरे बर्तन में बेसन, नमक, पानी और कस्तूरी मेथी मिक्स करके घोल तैयार कर लें।
अब आप कड़ाही में तेल गर्म कर लें और फिर सभी मिर्ची को उस घोल में मिलाकर तेल में अच्छी तरह से तल लें।
इस प्रकार आपकी भरवा मिर्च के पकौड़े बनकर तैयार है। आप इन्हें चटनी और सॉस ले साथ सर्व कर लें।






