- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
ऐसा कई बार होता है जब बेवक्त ही भूख सी महूसूस होने लगती है, उस वक्त किसी स्वाद से भरे स्नैक्स को खाने का मन करता है. ऐसे में बिना सोचे झटपट घर पर बनाएं शाम के नाश्ते में या दिन के ब्रेकफास्ट में कॉर्न कटलेट!
दिन के वक्त जब भी भूख लगती है तो कुछ स्वाद से भरा स्नैक्स खाने की इच्छा हो जाती है. कई लोग स्वाद के साथ सेहत को फायदा पहुंचाने वाले स्नैक्स को प्रैफर करते हैं. आप भी अगर ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो आज हम आपको आलू कॉर्न कटलेट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. वेजिटेबल्स मिलाकर बनाए जाने वाले आलू कॉर्न कटलेट न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद होते हैं. अक्सर बच्चे स्नैक्स को लेकर काफी चूजी होते हैं. ऐसे में आलू कॉर्न कटलेट उनके भी चेहरे पर मुस्कान लाने वाला स्नैक्स है. इसे बनाना काफी आसान है और ये रेसिपी कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है.आपने अगर अब तक आलू कॉर्न कटलेट रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं. हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप आसानी से इस स्नैक्स को तैयार कर सकते हैं.
Ingredients
Method
नाश्ते में कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार करें. साथ ही आलू को भी मैश कर लें.
अब बॉउल में कॉर्न और आलू ले लें. फिर इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट एड करें.
इसके बाद बॉउल में हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, ब्रेड क्रम्ब्स, हरा धनिया, काली मिर्च, नींबू का रस और नमक मिक्स कर दें.
फिर इसमें भुना हुआ बेसन और कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाएं. वहीं मिक्सचर गीला होने पर आप इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डाल सकते हैं.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हाथों पर तेल लगाएं और छोटी लोई लेकर कटलेट तैयार कर लें.
अब सभी कटलेट को गर्म तेल में डीप फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद निकाल लें.
बस आपके टेस्टी और क्रिस्पी कॉर्न कटलेट तैयार हैं. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






