- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
स्नैक्स में आप सभी ने कभी न कभी फाफड़ा का स्वाद जरूर चखा होगा। फाफड़ा को अक्सर जलेबी के साथ सर्व किया जाता है और यह एक गुजराती स्नैक्स है।
शाम का सैनैक्स हो या साधारण चाय की चुस्की जलेबी और फाफड़ा एक परफेक्ट पेयर है। गुजराती डिश होने के साथ साथ फाफड़ा एक बहुत ही बढ़िया और हेल्दी स्नैक है जिसे आप कभी भी बनाकर इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं। फाफड़ा जो कि एक गुजराती व्यंजन है जिसे अहमदाबाद शहर में खूब पसंद किया जाता है।
फाफड़ा को क्रिस्प और कुरकुरेपन के लिए जाना जाता है। बाजार में आपको कई तरह के फाफड़ा खाने को मिलेंगे, ऐसे में आज हम आपको अलग तरह के फाफड़ा के बारे में बताएंगे, जिसे आप जरूर ट्राई करें।
Ingredients
Method
गुजरात के मशहूर फाफड़े बनाने के लिए बॉउल में बेसन ले लें. फिर इसमे अजवाइन मिक्स करें.
अब बेसन में हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और 1 चम्मच तेल एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर बाउल में गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
ध्यान रहे कि ढोकले का आटा ज्यादा सॉफ्ट या हार्ड नहीं होना चाहिए.
बेसन के आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं और सभी लोई को गीले कपड़े से ढक दें. जिससे आटा कड़ा नहीं होगा.
अब लोई को लम्बाई में बेलें और फिर इसे बीच में काट कर दो टुकड़े कर लें.
पैन में तेल गर्म करें और फाफड़ों को तेल में डीप फ्राई कर लें.
बस आपका गुजराती फाफड़ा रेडी है. इसे हरी चटनी के साथ और चाय के साथ नाश्ते में सर्व करें.






