- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
सुबह-सुबह या फिर शाम की चाय के साथ नाश्ते में यदि कचौरी मिल जाए फिर तो बात ही निराली है। आज तक आपने कई बार कचौरी खाई होगी। लेकिन हर बार एक ही एक कचौरी खा-खाकर आप भी बोर हो गए होंगे। ऐसे में हम आपको आज गुजराती स्टाइल कचौरी बनाना सिखा रहे हैं। वैसे तो कचौरी बनाना आसान होता है, लेकिन अगर आप स्वाद में कुछ नयापन चाहते हैं तो यहां आपको एक नए स्वाद की कचौरी बनाने की रेसिपी बताई जा रही है। गुजरती कचौरी (Gujarati Kachori Recipe) के फैंस देशभर में मौजूद है। लेकिन लोग अक्सर इसे दुकान पर जाकर ही खाते हैं। लेकिन आप गुजराती कचौरी को घर पर गर्मागर्म बनाकर भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गुजराती कचौरी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
गुजराती कचौरी बनाने के लिए आप सबसे पहले बेसन को धीमी आंच में भून लें।
फिर आप एक बर्तन में बेसन को निकाल लें और उसमें चुटकी भर हींग, चीनी, गर्म मसाला, हल्दी, अमचूर, नमक, तेल, सौंफ और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे सेम इस कर लें।
अब आप मैदा लें और उसमें हल्का नमक और तेल मिलाकर उसका आटा गूंद लें और कुछ देर के लिए आटे को ढंककर रख दें।
अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें।
फिर आप उसके अंदर बेसन की स्टाफिंग भरकर उसका लड्डू बना लें और कचौरी के शेप में बेल लें।
अब आप गर्म तेल में इसे डीप फ्राई कर लें।
इस प्रकार आप गर्मा-गर्म गुजराती स्टाइल कचौरी बनकर तैयार है। आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।






