- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- Breakfast, Snacks, starter
शाम की चाय का मतलब कुछ टेस्टी स्नैक. जिसमें समोसे के बिना चाय का समय अधूरा माना जाता है.
Paneer Samosa Recipe: दिन भर के काम के बाद रिलेक्स करने और फैमिली के साथ बॉड के लिए शाम की चाय परफेक्ट टाइम है. भारतीय परिवार पीढ़ियों से चाय के दीवाने रहे हैं, इस प्यार को अपने बच्चों तक पहुंचाते हैं. प्यार की चाय हमारे देश के भीतर गहराई तक बहती है. शाम की चाय का मतलब कुछ टेस्टी स्नैक. जिसमें समोसे के बिना चाय का समय अधूरा माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें हर बार रेगुलर आलू समोसा खाना होगा! समोसा के लिए हमारे प्यार ने हमें एक यूनिक समोसा रेसिपी खोजने में मदद की है जिसमें पनीर की स्वादिष्ट फिलिंग है. जिसे आप चाय के समय बना कर अपनी फैमिली को खिला सकते हैं.
Ingredients
Method
स्नैक्स में पनीर के समोसे बनाने के लिए बॉउल में मैदा ले लें. फिर इसमें बटर और नमक मिक्स करें.
अब मैदे में थोड़ा सा पानी डालते हुए टाइट आटा गूंथे. फिर इसे कुछ देर तक गीले कपड़े से ढककर रख दें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालें.
जीरा चटकने के बाद पैन में प्याज और हरी मिर्च एड कर दें. फिर इसे 1-2 मिनट तक भूनें.
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, पनीर और नमक डालकर चलाएं.
सभी चीजों को 1 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
इसके बाद मैदे की लोई बनाकर लम्बी रोटी बेल लें. फिर इसे बीच में काट कर आधा कर दें.
अब रोटी के आधे हिस्से को लें और इसके दोनों किनारों को फोल्ड कर दें.
फिर इस कोन में पनीर का मिक्सचर भरें और समोसे को ऊपरसे बंद कर दें.
इसी तरह सारे समोसे बनाने के बाद इसे तेल में डीप फ्राई कर लें.
बस आपके गर्मा गर्म सुपर टेस्टी और हेल्दी समोसे तैयार हैं. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






