- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
Paneer Tikka Sandwich: गर्मी के मौसम में लोगों को अक्सर कुछ हेल्दी और चटपटा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में आप एक नए प्रकार का सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। बच्चों का ब्रेड से बना हुआ सैंडविच काफी पसंद होता है। ना सिर्फ बच्चे बल्कि सैंडविच हर किसी को पसंद होता है। इसे बनाने में ना तो ज्यादा झंझट होता है और ना ही ज्यादा समय लगता है। आज तक आपने कई सैंडविच खाए होंगे लेकिन शायद ही कभी पनीर टिक्का सैंडविच खाया होगा। तो चलिए हम आपको आज आसान सी पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की रेसिपी बताते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पनीर, प्याज और शिमला मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
फिर आप एक बर्तन में में सरसों का तेल डालकर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, काला नमक, कसूरी मेथी, दही,अदरक लहसुन का पाउडर, भुना हुआ बेसन और नींबू का रस डाल डालकर मिक्स कर लें।
अब आप पनीर, प्याज और शिमला मिर्च को इसमें डालकर मैरिनेट करने के लिए इसे कुछ देर फ्रिज में रख दें।
फिर आप इसे ओवन या तवे पर थोड़े से तेल में पका लें।
अब आप मायोनिज में टोमेटो कैचअप और ऑर्गेनो मिक्स करके डाल दें।
फिर एक ब्रेड पर ये स्प्रेड और दूसरी ब्रेड पर पनीर की स्टाफिंग भरें।
अब आप इसे तवे या टोस्टर में सेंक लें।
इस प्रकार आपका पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार है।






