- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast
अगर आप भी कुछ अलग हटकर साउथ इंडियन डिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए आज एक बेहद खास डिश लेकर आए हैं। ये डिश साउथ इंडिया की बहुत फेमस डिश है। साउथ इंडियन डिश स्वाद में बेहतरीन होते हैं और सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती हैं। यह बहुत कम मसाले में बनाई जाती है लेकिन फिर भी स्वाद में लाजवाब लगती है। ऐसी ही डिश है पुट्टू। पुट्टु को उबले हुए चावल और नारियल से बनाया जाता है। यह केरल की सबसे खास डिश में से एक है। तो चलिए जानते हैं पुट्टु बनाने की खास रेसिपी।
Ingredients
Method
पुट्टू बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल के आटे को हल्का सा भून लें।
फिर आप आटे में थोड़ा सा पानी छिड़ककर मिला लें।
अब आप आटे में तीन रंगों की कटी शिमला मिर्च, हरा धनिया, कटी गाजर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप एक ताजा नारियल लें और उसे कद्दूकस कर लें।
अब आप इडली मेकर में पहले कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और फिर उसके ऊपर पुट्टु का बना हुआ मिश्रण डाल दें।
अब आप इडली मेकर का ढक्कन लगाकर उसे 15 मिनट तक रखकर स्टीम कुक करें।
अब आपका पुट्टु बनकर तैयार है। आप इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व कर दें।






