- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 19 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snack
चाट हमारे देश का सबसे लोकप्रिय फ़ूड है। देश के हर कोने-कोने में चाट के ठेले लगे रहते हैं। सड़क किनारे लगने वाले चाट के स्टॉल पर लगी लोगों की भीड़ तो देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं होता और चाट खाने का दिल करने लगता है। आज तक आपने खस्ता चाट, आलू चाट, मटर चाट जैसी और भी कई चाट खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी समोसा चाट खाई है?
जी हां… समोसे से जो चाट बनाई जाती है, उसके आगे तो बाकी सभी चाट फेल है। समोसा चाट एक अमेज़िंग और डिलिशियस चाट है जो इन दिनों काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। समोसा चाट हाई कैलोरी स्नेक रेसिपी है। जिसे खाने के बाद आपको खाना खाने की भूख ही नहीं बचेगी। तो चलिए जानते हैं समोसा चाट (Samosa Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप 4 गर्म समोसे लें और एक प्लेट में उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़कर रख लें।
फिर आप उसके ऊपर पपड़ी तोड़कर डाल दें।
अब समोसे के ऊपर फेंटा हुआ दही डालें।
साथ में इमली की चटनी, हरी चटनी, कटा हरा धनिया, नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च, अनार दाना डालें।
अंत में आप समोसा चाट पर सेव, प्याज, धनिया और टमाटर से गार्निश करें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी समोसा चाट बनकर तैयार है।






