- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। पकौड़ा भारतीय व्यंजनों में से एकलोकप्रिय स्नैक है। जब गरमा-गरम और स्वादिष्ट पकौड़े सामने आते हैं, तो कोई भी खुद को रोक नहीं पाता है। वैसे तो आपने आज तक, आलू के, प्याज के, गिल्की के, बेसन के, ब्रेक के आदि कई पकौड़ों के बारे में सुना होगा, या खाए भी होंगे। लेकिन हम आपको आज कुरकुरे सूजी के पकौड़े (Sooji ke pakore) की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
इन पकौड़ों को चाय के साथ सर्व करने पर तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। बारिश के मौसम में तो वैसे भी पकौड़े खाने का अलग ही मजा होता है। सूजी के पकौड़े खाने में बेहद ही टेस्टी लगते हैं। तो चलिए, अब देर न करते हुए हम आपको आज कुरकुरे सूजी के पकौड़े (Sooji ke pakore) बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Ingredients
Method
सूजी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में सूजी (रवा) लें और उसमें दही डालकर मिक्स करके रख दें।
अब आप इस मिश्रण में अदरक का पेस्ट, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और कढ़ी पत्ते को डालकर मिक्स कर लें।
अब इसमें कटी प्याज, जीरा, चुटकीभर हींग और स्वदाानुसार नमक डाल दें और फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार कर लें।
इसे आप 10 मिनट के लिए अलग रख दें तब तक आप गैस पर तेल गर्म होने रख दें।
अब आप पकौड़े के मिश्रण में चुटकी में जरा-सा बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें और फिर कड़ाही में पकौड़े डाल दें।
पकौड़ों को आप कुरकुरे और ब्राउन होने तक तल लें।
इस प्रकार आपके गरमा-गरम सूजी के पकौड़े बनकर तैयार है। आप इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर दें।






