- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
Soya Chaap Stick Recipe: कई बार जब खाने के अलावा कुछ और खाने का मन करें तो जरूरी नहीं कि बाहर होटल में जाकर ही खाया जाए, आप घर में भी स्पेशल डिश बना सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक डिलीशियस डिश की रेसिपी बता रहे हैं, जिसका नाम है सोया चाप। इस डिश का मजा शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही ले सकते हैं।
जब भी कभी हमारे घर में गेस्ट आते हैं तो हम कुछ स्पेशल बनाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन समय पर कोई डिश दिमाग में नहीं आती है। ऐसे में सोया चाप बेस्ट ऑप्शन है। सोयाबीन एक ऐसा अनाज है जिसका खाने से लेकर तेल के रूप में भी उपयोग होता है। इसे प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं, उनके लिए सोया चाप सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। चलिए जानते हैं सोया चाप बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सोया चाप बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 कप सोयाबीन को पानी में भिगोकर रख दें।
फिर आप सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें।
अब एक और कप पानी गर्म करके आप उसमें सोया चंक्स डालकर उबाल लें।
फिर आप इसे गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डाल दें और फिर इसका पेस्ट बना लें।
अब आप एक बाउल में सोयाबीन पेस्ट, सोयाचंक्स पेस्ट, 1 कप मैदा, 1 चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें।
अब आप इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें।
फिर आप इस आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसे बेलकर चाक़ू से पतली-पतली काट लें।
फिर आप आइसक्रीम स्टिक लें और इस पर स्लाइस को रोल कर लें।
अब आप इन स्टिक्स को उबलते हुए पानी में पकने रख दें।
जब ये पक जाए तो ठंडा कर लें।
आप ठंडे पानी में सोया स्टिक्स को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें।
इस प्रकार आपकी होममेड सोया चाप बनकर तैयार है।






