- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
जब भी कभी हमारे घर में गेस्ट आते हैं तो हम कुछ स्पेशल बनाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन समय पर कोई डिश दिमाग में नहीं आती है। ऐसे में हम आपको आज एक खास डिश बता रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाएगी। हम आपके लिए आज सोयाबीन चिली की रेसिपी लेकर आए हैं। कई बार कुछ चटपटा खाने का मन करता है लेकिन फिर हेल्थ का ख्याल आ जाता है। ऐसे में सोया चिली बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप झटपट बना सकते हैं। आइए जानते हैं सोया चिली बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सोयाबीन चिली बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे गर्म करें।
फिर आप उसमें थोड़ा सा नमक डालकर सोयाबीन डालकर उबाल लें।
ठंडा हो जाने पर इसका पानी निचोड़ लें और इसे एक बाउल में डाल दें।
फिर आप सभी सब्जियों को बारीक काट लें।
अब एक बाउल में दही को फेंट लें और फिर उसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और मक्के का आटा डाल कर मिक्स करें।
फिर आप इसमें स्वाद अनुसार नमक और सोयाबीन डालकर मिक्स करें और उन्हें तेल में फ्राई कर लें।
अब आप एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और उसमें जीरा डालकर चटकने के बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालकर फ्राई कर लें।
फिर आप तेल में उबली हुई गाजर डाल दें और सबको मिक्स करने के बाद इसमें विनेगर डाल दें।
अब आप इसमें फ्राई की हुई सोयाबीन डाल दें दो से तीन मिनट ढंककर पका लें।
इस प्रकार आपकी सोयाबीन चिली डिश बनकर तैयार है।






