- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- punjab
- Course
- Snacks
फास्ट फूड के तौर पर मैगी काफी पसंद की जाती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है. आप घर में भी ट्राई कर सकते हैं.
जब मैगी (Maggi)खाने की बात हो तो कोई भी इसके लिए मना नहीं करेगा. मैगी भले ही इंडियन फूड (Indian Food) नहीं हो लेकिन यह हमारे हर घर में पसंद की जाने वाली रेसिपी बन चुकी है. खासकर बच्चों के बीच तो मैगी को काफी पसंद किया जाता है. आजकल पारंपरिक मैगी से हटकर कई वैराइटीज की मैगी बाजार में मिलने लगी है. हर वैराइटी का अपना अलग स्वाद होता है. हम आपको ऐसी ही एक वैराइटी पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka Maggi) की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे बनाकर आप नई वैराइटी का जायका ले सकते हैं.
Ingredients
Method
पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए आप सबसे पहले ऊपर दी गई सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें.
पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए आप सबसे पहले ऊपर दी गई सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें.
फिर एक पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, मटर और गाजर डालें और सबको अच्छे से फ्राई कर लें.
फिर आप उसमें मटर के दानें डालें. इन सभी को हल्का गर्म होने तक पकाएं.
अब उसमें मैगी मसाला और गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
मसाला अच्छी तरह से पक जाने पर इसमें 2 कप पानी डाल दें.
मसाला और पानी को लगभग एक मिनट तक उबालें और फिर इसमें मैगी नूडल्स डाल दें और कड़ाही को ढंक दें.
जब मैगी अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर दें.
अब एक और कड़ाही लेकर उसमें बटर डाल दें.
बटर अच्छे से गर्म हो जाने पर आप उसमें कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें.
जब लहसुन अच्छे से सिक जाए तो आप उसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस बंद दें.
अब दूसरी कड़ाही में रखी तैयार मैगी में ये तड़का डालकर उससे अच्छी तरह से मिला दें.
इस तरह बनाकर तैयार है आपकी टेस्टी पंजाबी तड़का मैगी.






