- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
स्नैक्स की लिस्ट में इतनी तरह की वैरायटी हैं कि कभी-कभी इंसान कन्फ्यूज़ हो जाता है कि आखिर वो क्या बनाए। रोजाना शाम को या सुबह नाश्ते में नई-नई चीज़ें बनानी पड़ती है। अगर आपके पास भी स्नैक्स या नाश्ते के सब ऑप्शन खत्म हो गए हैं, तो हम आपके लिए आज एक ऐसी डिश लेकर आए हैं, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हम बात कर रहे हैं वेज हॉट डॉग (Veg Hot Dog Recipe) के बारे में।
वैसे तो हॉट डॉग एक विदेशी डिश है लेकिन भारत आकर इस फूड डिश में कई बदलाव हो गए हैं। हॉट डॉग बनाना बेहद ही आसान है। बच्चे इस फूड डिश को काफी चाव से खाते हैं। इसे दिन के वक्त हल्की फुल्की भूख लगने पर भी बनाकर खाया जा सकता है। हमारे यहां फास्ट फूड के तौर पर हॉट डॉग (Veg Hot Dog Recipe) काफी फेमस हो चुका है और किसी भी छोटी या बड़ी जगह पर हॉट डॉग आसानी से मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं वेज हॉट डॉग (Veg Hot Dog Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
वेज हॉट डॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी स्टफिंग तैयार करनी पड़ेगी।
इसके लिए आप गाजर, शिमला मिर्च, गोभी के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
इनकी मात्रा इतनी हो की सभी को मिक्स करने के बाद 1 कप हो।
अब आप एक कढ़ाई लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें, और फिर उसमें मक्खन डालें।
मक्खन जब अच्छे से पिघल जाए तो आप इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटे टमाटर डालकर भूनें।
जब ये सब अच्छे से भून जाएं तो आप इसमें उबले कटे आलू, कटी हुई मिक्स वेजिटेबल्स और इटैलियन हर्ब्स डालकर सभी को अच्छी तरह से मिलाएं।
इन सभी को करीब 2-3 मिनट तक भूनने के बाद आप हॉट डॉग की स्टफिंग में टमाटर सॉस डालें और उसे मिक्स करें।
अब आप गैस बंद करके स्टाफिंग को ठंडा होने दें।
जब स्टफिंग ठंडा हो जाए तो आप उसमें चीज़ को कद्दूकस करके मिक्स कर दीजिए।
अब हॉट डॉग बन लेकर उसे बीच में से काटें।
फिर उसके दोनों तरफ मक्खन लगाकर उसमें स्टफिंग भर दें और एक चीज़ स्लाइस रख दें।
अब हॉट डॉग को पक कर दें और उसे एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा मक्खन लगाकर सेंक लें।
इस तरह आपका स्वादिष्ट हॉट डॉग बनकर तैयार है।






