- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
बच्चों का ब्रेड से बना हुआ सैंडविच काफी पसंद होता है। ना सिर्फ बच्चे बल्कि सैंडविच हर किसी को पसंद होता है। इसे बनाने में ना तो ज्यादा झंझट होता है और ना ही ज्यादा समय लगता है। सैंडविच की खास बात ये है कि इसमें आप अपनी पसंद से स्टफिंग कर सकते हैं। अगर आप भी कुछ शाम या सुबह के ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो टेस्टी वेज मेयोनीज सैंडविच (Veg Mayonnaise Sandwich) बना सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। तो चलिए जानते हैं वेज मेयोनीज सैंडविच बनाने की विधि।
Ingredients
Method
वेज मेयोनीज सैंडविच बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी सब्जियों को बारीक काट लें।
फिर आप इन सब्जियों को एक बाउल में डाल लें और फिर उसमें मेयोनीज, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर स्टफिंग तैयार करें।
अब आप इस स्टफिंग को ब्रेड पर स्प्रेड कर दें और उसके ऊपर दूसरी ब्रेड रख दें।
गैस पर नॉन स्टिक या कोई साधारण तवा रखें और मीडियम फ्लेम पर गरम कर लें।
फिर आप दोनों तरफ बटर लगाकर सैंडविच को सेक लें।
जब सैंडविच अच्छे से सिक जाए तो आप उसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व कर दें।






