- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- Breakfast, Snacks
खमण ढोकला (Sooji Dhokla Recipe) एक स्वादिष्ट गुजरती डिश है। लेकिन इसे गुजरात के अलावा भी पूरे देश में पसंद किया जाता है। खमण ढोकला खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सूजी ढोकला खाया है? सूजी का ढोकला भी काफी पसंद किया जाता है। स्वाद से भरा सूजी ढोकला पाचन के लिहाज से भी काफी हल्का होता है। साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा झंझट नहीं होता है। आप सुबह के ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स में सूजी ढोकला बना सकते हैं। साथ ही घर आए मेहमानों को भी गरमा-गरम सूजी ढोकला खिला सकते हैं। इसे आप अपने पसंद की चटनी के साथ खा सकते हो। तो चलिए जानते हैं टेस्टी सूजी ढोकला (Sooji Dhokla Recipe) बनाने की विधि।
Ingredients
Method
सूजी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में सूजी डालें और फिर उसमें दही डालें और एक तिहाई पानी डालकर मिक्स करें।
फिर आप इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
घोल को इतने फेंटे कि इसमें कोई गांठ न पड़े।
अब आप घोल को करीब 20 मिनट तक ढंककर रख दें।
अब आप घोल में बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
फिर आप एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लें और उसमें तैयार घोल को आधी थाली तक भर दें।
अब आप ढोकला बनाने का बर्तन लें और उसमें 1-2 गिलास पानी डालें।
अब आप बर्तन में स्टैंड रखकर उसके ऊपर घोल वाली थाली रख दें और उसे हाई फ्लेम रखकर भाप में पकने दें।
करीब 10 से 15 मिनट तक ढोकले को अच्छे से पका लें।
फिर आप गैस बंद करके थाली से ढोकला निकाल लें और फिर उसे चौकोर टुकड़े काट लें।
फिर आप इसका तड़का तैयार कर लें।
एक पैन में आप तेल डालकर उसमें राई और जीरा डाल लें और फिर उसे चटका लें।
राई अच्छे से फूट जाए तो आप उसमें तिल, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर भून लें और गैस बंद कर लें।
इस प्रकार आपका तड़का तैयार है। आप इसे ढोकले पर डाल दें और हरे धनिए के पत्ते से गार्निश कर दें।
अब आप एक प्लेट में चटनी के साथ ढोकला सर्व कर दें।






