- Prep
- 10 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Chinese, Indian, mughlai, mumbai, north indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Side Dish, Snack
Chicken Lollipop Recipe: चिकन लॉलीपॉप किसे नहीं पसंद? यह एक क्रिस्पी और जूसी इंडियन चिकन डिश है। चिकन लॉलीपॉप एक बहुत ही पॉपुलर स्नैक रेसिपी है, जो हर भारतीय रेस्टोरेंट के मेन्यू में आसानी से मिल जाती है। नॉनवेज खाने वालों ने इसे कई बार खाया होगा, लेकिन इसे खान के लिए आपको हर बार रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। जी हां, वो भी रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी।

चिकन की बात करें, तो यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि चिकन प्रोटीन से भरपूर होता है और आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है। चिकन ब्रेस्ट भी ल्यूसीन का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत करने के साथ ही सहनशक्ति व ताकत में सुधार का काम भी करती है। चिकन से आप कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं, लेकिन आज हम यहां आपको चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते हैं यह बताएंगे।
Ingredients
- 6 चिकन विंग्स
- 1 अंडा
- 1 कप कॉर्नफ्लार
- 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टी स्पून नमक
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
Method
सबसे पहले चिकन, अंडा, कॉर्नफ्लार, लहसुन, अदरक, और जरूरत के मुताबिक बाउल में पानी डालकर मिक्स करें ताकि चिकन के पीस इस बैटर से पूरी तरह कवर हो जाएं। बाउल को 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।






