- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
अक्सर सबके घर में ऐसा होता है जब सब्जी खत्म हो जाती है और दाल खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप सोचते हैं कि अब क्या बनाया जाए। ऐसे में आप सोयाबीन बड़ी (Soya Chunks Sabji Recipe) की सब्जी बना सकते हैं। इस सब्जी का स्वाद बाकि की सब्जियों से काफी अलग होता है। यह मसालेदार सब्जी होती है तो खाने में तो टेस्टी लगती ही हैं और साथ ही इससे शरीर को भी फायदे होते हैं। सोयाबीन एक ऐसा अनाज है जिसका खाने से लेकर तेल के रूप में भी उपयोग होता है। इसे प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं, उनके लिए सोयाबीन की बड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। तो चलिए जानते हैं सोयाबीन की सब्जी (Soya Chunks Sabji Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 2 कप सोया बड़ी भिगोई हुई
- 4 टमाटर छीलकर बारीक कटे हुए
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 चम्मच ताजा मलाई
- 1 चम्मच गरम मसाला
- तेल
Method
सोयाबीन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 बड़ी कटोरी गरम या गुनगुना पानी लें और उसमें लगभग 1/2 छोटी चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इस पानी मे सोयाबीन को डाल दें और लगभग 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
जब सोयाबीन अच्छे से फूल जाए तो आप उसका पानी निचोड़कर किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
अब एक मिक्सर जार लेकर उसमें दो कटे हुए टमाटर, 7 से 8 कली लहसुन और दो टुकड़ा अदरक और प्याज डालकर इसका पेस्ट बना लीजिए।
अब कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा और हींग डालें और अच्छे से तड़क जाने के बाद आप इसमें अदरक, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक चलाएं।
अब आप तेल में टमाटर और प्याज का पेस्ट डालकर उसे अच्छी तरह से भुने।






