- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- korean
- Course
- Snacks
आलू हर किसी का फेवरेट होता है. आलू के ढेरो तरह की डिश बनती है, जो सभी को खूब पसंद भी आती है. आलू की सब्जी और आलू पराठा तो आप खाते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी घर पर आलू से बने स्पाइरल पोटैटो खाए हैं. आमतौर पर आपने बाजार में तो स्पाइरल पोटैटो खूब देखें होंगे, लेकिन इन्हें शायद घर में नहीं बनाने का ट्राय किया होगा. हम आपको आज घर पर स्पाइरल पोटैटो (Spiral Potato Recipe) बनाने की बेहद आसान विधि बता रहे हैं. बाजार में इसे खाने के लिए 100 से 200 रूपए तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन घर में बेहद कम पैसों में आप हाइजीन युक्त बने हुए स्पाइरल पोटैटो (Spiral Potato Recipe) खा सकते हैं.
Ingredients
- 4 मीडियम साइज आलू
- 10 या 12 इंच की लकड़ी की 4 डंडी
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच पेरी-पेरी मसाला
Method
स्पाइरल पोटैटो घर पर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मीडियम साइज़ का आलू लीजिए और इसे धोकर सुखा लीजिए.
अब आप आलू को एक डंडी में डाल दीजिए.
फिर चाक़ू की मदद से आप आलू को गोल घुमाकर इसके लच्छे लें.
अब आप एक पैन में गरम पानी लें और उसमे थोड़ा तेल और नमक भी डालें.
अब इस पानी में 5 मिनट के लिए आलू को स्टीम कर लें. फिर आलू को इससे बाहर निकालें और पानी अच्छे से सुखा लें.
अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमे आलू को फ्राय करने के लिए तल लें.
अब आप फ्राय किए हुए आलू पर पेरी-पेरी मसाला डालें. आप चाहे तो इस पर मायोनीज़ और पारमेसान चीज़ भी डाल सकते हैं.
इस तरह आपके टेस्टी स्पाइरल पोटैटो बनकर तैयार है.






