Health Tips: सुबह- सुबह हमें चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद होता है। सुबह की चाय की बात ही अलग होती है। बहुत लोग तो बिना सुबह की चाय के अपने दिन की शुरुआत ही नहीं करते हैं। ऐसे में हमें चाय के साथ बिस्कुट, नमकीन, पकोड़े, ब्रेड ज्यादातर खाना पसंद होता है। लेकिन, चाय के साथ हम कुछ ऐसे स्नैक्स का सेवन करते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसका कारण ये हैं कि हमें पता ही नहीं होता है कि चाय के साथ ये चीजें खाने से हमारे शरीर में जहर का काम करेगी। लेकिन, आप परेशान मत हो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन आपके शरीर को हानि पहुंचा सकते है।

बेसन से बनी चीजों का सेवन ना करें
शायद आपको नहीं पता होगा, जो हमें मजे लेकर चाय के साथ बेसन के पकौड़े, नमकीन खाना पसंद करते हैं। ये हमारे पाचन शक्ति के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है। दरहसल, अगर आप चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
हल्दी वाले फूड को खाने से बचें
आपको चाय के साथ हल्दी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपके पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आप चाय के साथ कभी हल्दी वाले फूड को ना खाएं।
नींबू और चायपत्ती को एक साथ न मिलाएं
अक्सर लोग सुबह खाली पेट नींबू की चाय पीना पसंद करते हैं और सोचते हैं कि ये उनकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, चाय की पत्तियों में नींबू का रस मिलाने से चाय अम्लीय हो सकती है। इसका सेवन करने से पेट में सूजन हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि इस चाय को पीने से परहेज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






