- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
हम सभी को कचौड़ी बहुत पसंद होती है। वैसे कचौड़ी कई तरह की बनती है जिसमें आलू की कचौड़ी, दाल की कचौड़ी, भुट्टे की कचौड़ी आदि शामिल है। आमतौर पर कचौड़ी को मैदे से बनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सूजी की कचौड़ी खाई है? अगर आप कोई अलग प्रकार की नाश्ते की रेसिपी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए सूजी की कचौड़ी बेस्ट ऑप्शन है। वीकेंड पर ज्यादातर घरों में पूरा परिवार होता है। कई बार मेहमान भी आ जाते हैं। आप इन सभी को सूजी की कचौड़ी बनाकर खिला सकते हैं। आइए आपको आसानी से तैयार हो जाने वाली सूजी की कचौड़ी (Suji Kachori Recipe) की रेसिपी बताते हैं।
Ingredients
- रवा या सूजी (1 कप)
- हींग (1/4 चम्मच)
- पानी (1 कप)
- उबले हुए आलू (1/2 कप)
- अमचूर पाउडर (1/4 चम्मच)
- धनिया पाउडर (1/4 चम्मच)
- जीरा (1/4 चम्मच)
- अजवाइन (1/2 चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच)
- तेल (तलने के लिए)
- नमक (स्वादानुसार)
Method
सूजी की कचौड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले गर्म तेल में अजवाइन और हींग डालकर उसे चटकने दें।
फिर आप उसमें सूजी या रवा डालकर उसे धीमी आंच में अच्छे से भूनें।
सूजी का रंग हल्का ब्राउन होने पर आप गैस बंद कर दें।
ठंडा होने के बाद आप स्वादानुसार नमक डालकर इसका सॉफ्ट आटा गूँथ लें।
अब आप इसमें कचौड़ी की स्टफिंग भरने के लिए तैयार कर लीजिए।
सबसे पहले आप गर्म तेल में जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर डालें।
फिर आप इसमें उबले हुए आलू मैश करके डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप छोटी-छोटी लोई लेकर उसे पूड़ी जैसा बेल लें और फिर उसमें आलू का मसाला भरकर पैक कर दें।






