- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
सुबह नाश्ता लगभग हर घर में बनता है. लेकिन रोज सुबह उठकर सिर्फ एक ही सवाल दिमाग में आता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? अगर आप भी रोज सुबह इन्हीं सवालों से घिरे होते हैं तो हम आपके लिए आज एक बेहद ही टेस्टी और सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं. हम बात कर रहें हैं सूजी साबूदाना चीला (Suji Sabudana Cheela Recipe) के बारे में. ये खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सबसे खास बात सूजी साबूदाना चीला (Suji Sabudana Cheela Recipe) बनाने में भी बेहद कम समय लगता है. तो चलिए जानते हैं सूजी साबूदाना चीला बनाने की रेसिपी.
Ingredients
- 1 कप सूजी
- 1 कप दरदरा पिसा हुआ साबूदाना
- 1 बड़ा प्याज
- 1 टमाटर
- 5-6 बीन्स
- 1 गाजर
- मिर्च, लहसुन, अदरक पेस्ट 1 चम्मच
- 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पिसी हुई 1 चम्मच
Method
सूजी साबूदाना चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले के बाउल में सूजी और साबूदाना डाल लें.
फिर आप इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, बीन्स और गाजर और हरी मिर्च डाल लें.
अब आप इसमें नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें.
फिर आप इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर लें.
अब आप इस बैटर को 15-20 मिनट के लिए रेस्ट के लिए छोड़ दें.
अब एक पैन पर तेल लगाकर उस पर चीला डाल दें.
आप चाहे तो बैटर को कटोरी से फैला सकते हैं.
दोनों तरफ अच्छे से तेल लगाकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
अब आपका सूजी साबूदाना चीलास बनकर तैयार है आप इसे सॉस व चटनी के साथ सर्व करें.






