- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
गर्मियों के मौसम में खासतौर से दही या छाछ का सेवन किया जाता है, जिससे शरीर को ठंड महसूस होती हैं। हमारे देश में रायता खाने का बहुत चलन हैं। गर्मियों में खाने के साथ रायता को होता ही हैं। अगर आप वही पुराने रायता और सादे दही से ऊब चुके हैं, तो हम आपके लिए आज एक ऐसा रायता लेकर आए हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद हेल्दी होता है। हम बात कर रहे हैं बैंगन के रायते (Baingan Ka Raita Recipe) की।
जी हां…बैंगन को कई सारी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मसालेदार सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आपने शायद ही कभी बैंगन का रायता ट्राई किया होगा। यह बनाने में जितना आसान होता है खाने में उतना ही लाजवाब। जब आप बैंगन का रायता खाकर बूंदी का का रायता खाना भूल जाएंगे। तो चलिए देर ना करते हुए जानते हैं बैंगन का रायता (Baingan Ka Raita Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
बैंगन का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर उसमें राई डालें।
राई चटकने के बाद आप उसमें सूखी लाल मिर्च और बैंगन डालकर चलाते हुए एक मिनट फ्राई करें।
फिर आप ढंककर बैंगन को पका लें।
अब आप बैंगन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर फिर पैन को ढककर दो मिनट और पका लें धीमी आंच पर।
जब बैंगन अच्छे से नरम हो जाए तो आप उसे एक अलग बाउल में निकालकर ठंडा होने रख दें।
ठंडा होने के बाद आप बैंगन में दही डाल दें और फिर उसके ऊपर चीनी, नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना ज़ीरा पाउडर डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर दें।
अब आप पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें हींग, करी पत्ते डालकर चलाएं।
अब आप इस तड़के को रायते के ऊपर डाल दें।
इस प्रकार आपका स्वादिष्ट बैंगन का रायता बनकर तैयार है।






