- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, summer dishes, sunday special
आज हम आपको कुछ केरला स्टाइल मैंगो करी बनाने की आसान विधि साझा कर रहे हैं, जिसकी मदद से चुटकियों में यह व्यंजन तैयार किया जा सकता है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दक्षिण-भारत का राज्य केरल प्राकृतिक खूबसूरती और बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि केरल में हर साल देश भर से हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। वैसे तो समुद्र किनारे बसा ये शहर कई बेहतरीन डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। पर अगर आप केरल घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए।
Ingredients
Method
सबसे पहले 2 आम को अच्छी तरह से छीलकर गूदा निकाल लें और महीन काटकर अलग रख दें।
दूसरी तरफ एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद आधा चम्मच जीरा और 2 चम्मच हरी मिर्च डालकर तड़का लगा लें।
तड़का लगने के बाद आम का गूदा इस पैन में डालकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।
फिर दूसरे बाउल में 400 ग्राम बेसन और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब बेसन का घोल, स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च पैन में डालकर 5 मिनट तक पका लें।
इस दौरान दूसरा पैन गैस पर रखें और 2 चम्मच तेल गर्म करें। फिर चुटकी भर जीरा, चुटकी भर हींग और 2 करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। जब खुशबू आने लगे तो कढ़ी में डाल दें।
बस आपकी केरला स्टाइल आम की कढ़ी तैयार है, जिसे चावल के साथ सर्व किया जा सकता है।






