- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Candy, fruit dishes
बच्चे से लेकर बड़े तक को चटपटी खट्टी-मीठी चीजें खूब पसंद आती है। अक्सर लोग खाली समय में या ट्रेवल के दौरान ऐसी चटपटी चीजे खाना पसंद करते हैं। समर सीजन में आम से बनी चीजों को काफी चाव ले लेकर खाया जाता है। ऐसे में आम की कैंडी (Mango Candy Recipe) खाना भी लोगों को खूब पसंद आता है। कैंडी पके आम और कच्चे आम दोनों से बनाई जा सकती है।
बाजार की चॉकलेट और टॉफियों के बजाय बच्चों के लिए गर्मी में खासतौर पर खट्टी मीठी मैंगो कैंडी तैयार की जा सकती है। लेकिन ये बाजार से खरीदना महंगी पड़ती है। आप घर में बड़ी आसानी से मैंगो कैंडी बनाकर खा सकते हैं। आप अगर घर पर आम की कैंडी तैयार (Mango Candy Recipe) करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर में मैंगो कैंडी (Mango Candy Recipe) बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
कच्चे आम की कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आम को साफ पानी से धोकर इसके छिलके निकाल दीजिए।
अब कच्चे आम को बीच में से काटकर उसकी गुठली को अलग निकाल लें और गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
अब कच्चे आम के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालकर पानी के साथ इसे पीसकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद एक बाउल में जार से निकालकर कच्चे आम के पेस्ट को छान दें और इसका रस निचोड़ दें और इसे 15 मिनट ऐसे ही रखे रहने दें।
फिर आप आम के रस की ऊपरी परत हटाकर एक प्याले में निकाल लीजिए।
अब आप एक कड़ाही में आधा कप चीनी और 1/4 कप पानी डालकर गैस पर गर्म करने रख दें।
ध्यान रहें चीनी को तब तक गर्म करें, जब तक पानी से एक जैसा ना हो जाए।
इसके बाद कड़ाही में आम का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
कुछ देर पकने के बाद आम के रस में भुना हुआ जीरा पाउडर, 2 बूंद ऑरेंज फूड कलर और काला नमक डालकर चम्मच से अच्छे से मिला दीजिये।
इसके बाद मिश्रण को 5 मिनट तक और पकाएं जिससे मिश्रण गाढ़ा हो जाए और फिर गैस बंद कर दें।
अब एक कैंडी मोल्ड लें और इसमें तैयार मिश्रण को भरकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे कैंडी सेट हो जाएगी।
फिर आप कैंडी को निकाल लें और इस प्रकार आपकी टेस्टी कच्चे आम की कैंडी बनकर तैयार है।






