- Prep
- 7h
- Cook
- 35 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 44
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
पंजाबी खान-पान देश-दुनिया में काफी मशहूर है. ज्यादातर पंजाबी फूड काफी मिर्च मसालेदार होते हैं. वैसे तो पंजाबी फूड की कई अलग अलग टेस्ट होती है. पर एक डिश जो उन्हें जोड़ता हैं वो एक अमृतसरी छोले! आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि
अमृतसरी छोले रेसिपी (Amritsari Chole Recipe): स्पाइसी फूड पसंद करने वाले लोगों को पंजाबी फूड डिश अमृतसरी छोले काफी पसंद आते हैं. पंजाबी खान-पान काफी मशहूर हो चुका है. अब ज्यादातर घरों में कई पंजाबी डिशेस खाने का हिस्सा बन चुकी हैं. आप भी अगर पंजाबी फूड पसंद करते हैं और डिनर में मसालेदार रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो अमृतसरी छोले एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अमृतसरी छोले बनाने के लिए काबुली चने का प्रयोग किया जाता है. इसके साथ ही कई तरह के मसाले इस रेसिपी में पड़ते हैं जो इसका स्वाद काफी बढ़ा देते हैं.
Ingredients
Method
अमृतसरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देंगे।
फिर आप चने को कुकर में डालें और उसमें पानी डालकर इलायची, लौंग, तेजपत्ता, मीठा सोडा, टी बैग और स्वादानुसार नमक डाल दें।
अब आप कुकर का ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 4 सीटी आने तक इंतजार करें।
फिर आप एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर चटकाएं।
अब आप तेल में कटा अदरक और लहसुन डालें और उसे भूनें।
फिर आप बारीक कटे प्याज डालकर भूनें और प्याज गोल्डन ब्राउन होने के बाद आप मसाला डाल दें।
अब आप इस मसाले में कसूरी मेथी को लेकर हाथों से मसलकर डालें और उसे 1 मिनट तक भूनें।
फिर आप इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।
अब आप करछी की मदद से उबले हुए छोले डालकर ग्रेवी में मिक्स करें।
इसमें आप ऊपर से लंबी कटी हरी मिर्च भी डाल दें।
अब आप सब्जी में आमचूर पाउडर डालकर 2 मिनट तक पका लें।
इस तरह आपके स्वादिष्ट अमृतसरी छोले बनकर तैयार है। आप इसे रोटी, पराठे या कुलचे के साथ सर्व कर दें।






