- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
अगर आज के डिनर को ख़ास बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं अंडे की एक टेस्टी रेसिपी. परिवार के सारे लोग एक साथ बैठकर जब खाएं, तो सभी करेंगे आपकी तारीफ!
संडे का डिनर फैमिली के लिए ख़ास होता है. परिवार के सारे लोग एक साथ बैठकर जब खाएं, तो ऐसे मौके पर डिश भी अच्छी होनी चाहिए. यूं तो आपने अंडे की कई डिश खाई होगी, जिनमें अंडे की भुर्जी, एग करी जैसीचीज़ों के अलावा कई और रेसिपी शामिलहोंगी. आज हम आपको अंडे की एक लाजवाब रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसकी ग्रीन ग्रेवी बच्चों को तो पसंद आएगी ही, साथ ही आपको भी बहुत पसंद आएगी.
दही और क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद इस ग्रेवी की थिकनेस और टेक्स्चर में जो खुशबू और स्वाद आता है, उसे देखकर आप इसे अपने वीकली मेनू का हिस्सा ज़रूर बना लेंगे. आइए जानते हैं टेस्टी एग मलाई करी बनाने का तरीका.
Ingredients
Method
अंडे को उबाल लें नमक और पानी डालकर एक पतीली में, ठंडा होने पे इसे छिलका छिल लें।
एक मिक्सर जार में प्याज़, हरी मिर्ची डालकर पिस लें।
अब एक पतीली में तेल गरम करके, उस में बनाया हुआ प्याज मिर्ची का मसाला डालें, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छे से भूनें।
इतना की तेल छोड़ दे थोड़ा, अब इस में दूध शामिल करके धीमी आंच पे, सारे पीसे मसालें डालकर, नमक डालकर अच्छे से भूनें, जब तक तेल न छोड़ दें।
इस में उबला हुआ अंडा बीच में से कट कर के डालें।
मिर्ची बीच में से स्लिट की हुई डालें, और क्रीम भी शामिल करें।
4 से 5 मिनट पका के, इस पे कोतमीर डालें और ढक कर बंद कर दे गैस।
गरमा गरम लजीज मलाई अंडा करी अपने पसंदीदा चावल या रोटी के साथ परोसें और एंजॉय करें परिवार संग।






