- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Cuisine
- north indian, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
बहुत लोगों को पालक की सब्जी बहुत पसंद होती है, लेकिन हमेशा एक सी रेसिपी ट्राई करते हुए पालक खाने की इच्छा खत्म होने लगती है. ऐसे में अगर आप पालक की कोई नई और स्पेशल रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो लहसुनी पालक की ये रेसिपी फॉलो कर सकते हैं.
पालक को एक ऐसी सब्जी माना जाता है, जिसमें स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे छुपे होते हैं. इसकी पोषण से भरपूर गुणवत्ता और शानदार स्वाद के कारण लोग इसे अपने भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. लेकिन, ज्यादातर लोग पालक की एक सी ही रेसिपी ट्राई करते हैं, जिसको खाकर कई बार बोरियत होने लगती है. ऐसे में पालक में कुछ नया ट्राई करने के लिए आप लहसुनी पालक बनाकर सर्व कर सकते हैं.
Ingredients
Method
लहसुनी पालक तैयार करने के लिए, पहले एक पैन में पानी को गरम करें.
फिर पालक और मेथी को धोकर उबालने के लिए पानी में डालें.
जब ये अच्छे से उबल जाएं, तो उन्हें ठंडा करने के लिए बर्फ के पानी में डालें और फिर इन्हें छानकर मिक्सर में पीस लें.
एक कढ़ाई में तेल गरम करें फिर उसमें हींग डालें और फिर प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इनको भून लें.
जब प्याज मुलायम हो जाए तब इसमें बेसन मिलाकर भूनें.
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर मिक्स करें.
एक मिनट तक इसको अच्छी तरह से भून लें फिर इसके बाद उसमें टमाटर डालें और इसको थोड़ा सॉफ्ट होने दें.
इसके बाद इसमें पालक की प्यूरी डाल दें.
अब इसमें गरम मसाला, दही, और नमक मिलाएं और थोड़ी देर तक पकाएं.
अब तड़के के लिए एक अलग पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा, कटे हुए लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च डालें और इसको फ्राई कर लें.
फिर इस मिक्सचर को पालक की सब्जी में डालें और अच्छे से मिला दें
गरमागरम लहसुनी पालक की सब्जी बनकर तैयार है.






