- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, indo-chinese
- Course
- Breakfast, fast food, Snacks
Tadka Lehsun Schezwan Maggi – मैगी खाना किसे नहीं पसंद ? फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े, बढ़ती उम्र जरूर है पर हम सब की आदतें अभी भी बच्चे वाली ही है। क्यों सही कहा ना ? तो इसी बात को लेकर हम लाएं है एक अलग वर्जन मैगी का जिसे खाकर सब कहेंगे अब से बस यही बनेगी तड़का लहसुन शेज़वान वाली मैगी। तो चलिए फटाफट बनाते है इसकी रेसिपी।
Ingredients
- 2 tbsp ऑलिव ऑयल
- 2 लहसुन बारिक
- 1 प्याज़ स्लाइस किया
- शिमला मिर्ची, टमाटर - जरूरत के हिसाब से स्लाइस किए हुए
- 2 tbsp शेजवान सॉस
- 1 tsp मैगी मसाला
- सेपानी जरूरत के हिसाब से
- ¼ कप कॉर्न
- 2 पैकेट मैगी
- ¼ tsp मिक्सड हर्ब्स
- 1 Tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- तड़का के लिए - तेल के सात चिल्ली फ्लेक्स, मिक्सड
Method
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके, लहसुन बारिक कटा हुआ डालकर फ्राई करें, इस में प्याज़ डालकर सौटे करें, टमाटर लंबा स्लाइस किया हुआ बिना बीज और शिमला मिर्च लंबा कटा हुआ डालकर मिलाएं मीडियम आंच पे।
अब इस में शेजवान सॉस, मैगी डालकर कुछ सेकंड चलाएं।
अब पानी अपने हिसाब से डालकर, कॉर्न डालें ,मैगी डालें और इसका पानी खत्म होने तक पकाएं।
इस में मिक्सड हर्ब्स, रेड चिल्ली फ्लेक्स डालें।
एक तड़का लगाएं, मस्का गरम करके, इस में ½ tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स, और ½ tsp मिक्सड हर्ब्स डालें। पका कर, मैगी में डालें।
गरमा गरम परोसे और एंजॉय करें। 😌






