- Prep
- 55 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Amritsar, awadhi, Hyderabad, mughlai, north indian
- Course
- Appetizer, dinner, indian, Lunch, Main Course
Tandoori Chicken Recipe : पंजाबी और मोगलाई डिशे का देसी कॉम्बिनेशन बनाकर बना है यह डिश। आप सोच रहे होंगे कौनसा? जी हां आपने बिलकुल सही पहचाना हम बात कर रहे हैं फ्लेवर से भरपूर तंदूरी चिकन ( Tandoori Chicken) की। जिसे कोई भी कभी भी खा सकता हैं।
Ingredients
Method
चिकन को अच्छे से धोकर, पानी जितना हो सकें उतना निकल कर नैपकिन से साफ कर लें।
अब इस चिकन के लेग पीस पर कट लगाए जिससे मसाला अच्छे से अंदर जाए।
इस में अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक और आधा नींबू का रस डालकर, मैरिनेट करे 30 मिनट के लिए।
इसके बाद एक कटोरे में 2 tbsp सरसों का तेल में 2 tbsp कश्मीरी लाल मिर्ची का पाउडर डालकर मिलाएं।
इस में गाड़ी दही, स्वाद अनुसार नमक ( ध्यान रहे अपने पहले भी थोड़ा नमक डाला है, तो उस हिसाब से नमक इस्तेमाल करें) ।
अब इस में धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, डाल चीनी का पाउडर, हरी छोटी इलाइची का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
इस पेस्ट में चिकन को डालकर अच्छे से चारों तरफ लगाए और इसे 20-25 मिनट के लिए मेरिनेट करें।
अब एक गरम नॉन स्टिक पैन में 2 tbsp सरसों का तेल गरम करके, चिकन को डालकर, अलाट पलट कर, ढक कर धीमी आंच पे 20- 25 मिनट पकाए।
इस पे तंदूरी का हल्का कला कलर आने लगेगा, अब एक कटोरी में गरम कोयला रखें, इस पे 2 tsp घी डालकर कवर करें।
गरमा गरम चिकन तंदूरी पे हल्का सा चाट मसाला डालकर परोसें






