- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
चाट चाहे कोई भी हो, इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है. चाट डिश ही ऐसी है जो हर किसी को पसंद आती है. साथ ही ये कम समय में बनकर तैयार भी हो जाती है. खासकर जब बात हो भेल पूरी, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद होती है. भेल पूरी फेमस इंडियन डिश है जो झटपट बनकर तैयार हो जाती है. शाम को हल्की-फुल्की भूख लगने पर आप तुरंत भेल पूरी बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप अपनी शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए कम समय में टेस्टी भेलपुरी कैसे बनाएं.
Ingredients
- 1 कप टमाटर
- 1 प्याज
- 1 कच्ची कैरी
- हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून मीठी और स्पाइसी चटनी
- 1 कप परमल/मुरमुरे
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 नींबू
- 2 टी स्पून मूंगफली
- सेव
Method
भेल पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर, प्याज, कच्ची कैरी, हरी मिर्च, हरे धनिये को बारीक काट लें.
सबसे पहले आप परमल और सेव को मिक्सकर लें.
फिर आप उसमें सारा कटा हुआ सामान डाल दें.
अब आप इसमें मीठा और स्पाइसी सॉस भी डाल दें.
अब मूंगफली दाने डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें.
इसके बाद आप इसमें नमक, चाट मसाला और नींबू भी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
इस तरह आपकी स्वादिष्ट भेल बनकर तैयार है.






