- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks, sunday special
घर पर चाइनीज डोसा बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी स्वादिष्ट और आसान सी रेसिपी-
भारत में आपको हर एक राज्य में अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाने का मौका मिल जाएगा। अगर एक साथ भारतीय व्यंजनों को रखा जाए, तो शायद ही आप इसे गिन पाएं। भारतीय खानपान की विशेषताएं विश्वभर में प्रचलित हैं। हर राज्य का अलगा एक अलग स्वाद है। साउथ इंडियन फूड की बात करें, तो सबसे पहले जुबां पर डोसा आता है। डोसा काफी स्वादिष्ट और हेल्दी डिश होती है, क्योंकि इसे बनाने के लिए कम तेल और कम मसालों का प्रयोग होता है। लेकिन क्या आपने साउथ इंडियन डोसा और चाइनीज़ डिश का मिश्रण खाया है?
अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। आपको इस लेख में दक्षिण स्टाइल में चाइनीज़ डोसा बनाने की विधि बताएंगे, जो बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं चाइनीज डोसा की रेसिपी-
Ingredients
Method
सबसे पहले हमें डोसा का बैटर बनाना होगा, इसके लिए आप डाल और चावल दोनों को 4 घंटा लिए अलग अलग पतीले में भिगो कर एक साइड पे रख दें, पोहा को भी भिगो कर 15 से 20 मिनिट पहले रख लें।
पानी निकाल कर, इन्हें अलग अलग से बारिक से पिस लें, मिक्स करके एक बड़े पतीले में गरम जगह पे रख दें। रात भर के लिए रख दें ताकि यह खमीर हो जाए।
दूसरे दिन यह बैटर तैयार है। डोसा या इडली बनने के लिए। इस में अब नमक शामिल करें ।
आइए जब तक चाइनीज बनाते हैं। सबसे पहले सभी समान तैयार करके रख लें। आप एक फ्राई पैन लें जिसमें थोड़ा तेल गर्म कर लें।
जब तेल गर्म हो जाए तो एक कटा हुआ प्याज, एक शिमला मिर्च, 1 बारीक कटी हुई पत्ता गोभी आदि डालकर फ्राई कर लें।
हल्का ब्राउन होने के बाद नूडल्स डाल कर ऊपर से 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच चिली सॉस, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच नूडल्स मसाला डालकर पका लें।
खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब दूसरे नॉन स्टिक डोसा तवा में एक चम्मच तेल डालें और चम्मच की मदद से डोसा बैटर फैलाएं। ऊपर से नूडल्स डालें और 5 मिनट तक पकने दें।
अब दूसरी तरफ से भी डोसा पका लें। बस आपका चाइनीज डोसा बनकर तैयार है, जिसे सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है।






