- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
भारतीय लोगों के अंदर चाट के लिए एक अलग ही प्यार होता है। चाट को कई तरीकों से बनाया जाता है और इसमें दही, मसालों और मीठी-तीखी चटनी का प्रयोग होता है और ये कॉम्बिनेशन जब मुंह में जाता है तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। चाट एक स्ट्रीट फूड है लेकिन इसे घर में भी साफ-सफाई के साथ बनाया जा सकता है। आज हम आपको बाजार में मिलने वाली क्रिस्पी पालक पत्ता चाट की रेसिपी बताने वाले हैं।
पालक का उपयोग तरह-तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। जैसे पालक के पराठे, पालक का सूप, पालक के भजिए आदि। लेकिन क्या आपने कभी पालक के पत्तों की चाट खाई है । जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने पालक के पत्तों की चाट बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसी बनाना बहुत ही आसान होता है। इसे के साथ चलिए जानते हैं, कि पालक चाट कैसे बनाई जाती है।
Ingredients
- पालक के पत्ते - 12 पत्ते
- हरी मिर्च कटी हुई
- बेसन (बेसन) - 1 कप
- अदरक कटा हुआ - 1 छोटा चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- पानी – 1 कप
- हल्दी - ½ छोटा चम्मच
- तलने के लिए तेल
- चाट मसाला - एक चुटकी
- मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- 1 कप दही
- इमली की चटनी ज़रूरत के हिसाब से
- पुदीने की चटनी ज़रूरत के हिसाब से
Method
पालक के पत्ते की चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्ते धोकर सुखा लें।
फिर आप एक कटोरे में बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालकर उसका चिकना घोल बना लें।
अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करके, फिर पालक के पत्तो को घोल में डुबोकर उसे डीप फ्राई कर लें।
अच्छे से तल जाने पर आप उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
फिर आप एक प्लेट में पालक के पत्ते के पकौड़ो को रखें और फिर उसके ऊपर मीठा दही और इमली की चटनी डाल दें।
साथ ही ऊपर से मसाला और पुदीने की चटनी डालकर चाहे तो सेव डाल दें।






