- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food
- Course
- Breakfast, Snacks
गर्मी के मौसम में हेल्दी फूड लेना बेहद जरूरी होता है। खान-पान में बरती गई थोड़ी भी लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर फ्रूट चाट खायी जा सकती है। मौसमी फलों से तैयार होने वाली फ्रूट चाट टेस्टी होने के साथ पोषण से भरपूर भी होती है। फ्रूट चाट का स्वाद बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं और नाश्ते के लिए ये एक परफेक्ट फूड डिश है।
Ingredients
Method
गर्मियों में फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में अपने पंसदीदा सीजनल फ्रूट्स को मिक्स कर लें.
अब इसमें खीरा, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च एड करें.
फिर बॉउल में चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
अब इसमें नींबू का रस, इमली की चटनी और पुदीने की चटनी मिला दें.
बस आपकी फ्रूट चाट रेडी है. इसे 10 मिनट के लिए साइड में रख दें. जिससे चाट में सभी चीजों का फ्लेवर आ जाएगा.
अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






