- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- punjab
- Course
- Snacks
फास्ट फूड के तौर पर मैगी काफी पसंद की जाती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है. आप घर में भी ट्राई कर सकते हैं.
जब मैगी (Maggi)खाने की बात हो तो कोई भी इसके लिए मना नहीं करेगा. मैगी भले ही इंडियन फूड (Indian Food) नहीं हो लेकिन यह हमारे हर घर में पसंद की जाने वाली रेसिपी बन चुकी है. खासकर बच्चों के बीच तो मैगी को काफी पसंद किया जाता है. आजकल पारंपरिक मैगी से हटकर कई वैराइटीज की मैगी बाजार में मिलने लगी है. हर वैराइटी का अपना अलग स्वाद होता है. हम आपको ऐसी ही एक वैराइटी पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka Maggi) की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे बनाकर आप नई वैराइटी का जायका ले सकते हैं.
Ingredients
- मैगी – 2 पैकेट
- टमाटर बारीक कटा – 1
- प्याज बारीक कटा – 1
- बारीक़ कटी शिमला मिर्च- 1
- हरी मिर्च बारीक कटी – 1
- बारीक़ कटी गाजर – 1
- मटर – 1 टेबल स्पून
- मैगी मसाला – 2 पाउच
- गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च
- बटर – 1 टी स्पून
- सूखी लाल मिर्च – 2-3
- लहसुन बारीक कटा
- तेल
- पानी
Method
पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए आप सबसे पहले ऊपर दी गई सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें.
पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए आप सबसे पहले ऊपर दी गई सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें.
फिर एक पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, मटर और गाजर डालें और सबको अच्छे से फ्राई कर लें.
फिर आप उसमें मटर के दानें डालें. इन सभी को हल्का गर्म होने तक पकाएं.
अब उसमें मैगी मसाला और गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
मसाला अच्छी तरह से पक जाने पर इसमें 2 कप पानी डाल दें.






