- Prep
- 25 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, sunday special
संडे को बनाएं आप और स्पेशल! इस हटके तरीके से बनाएं सोया डम बिरयानी, बच्चें संग बड़े भी करेंगे तारीफ! इसे बनाना हैं एकदम आसान! तो जानते हैं इसे बनाने की विधि.
दिल्ली का एक बहुत ही मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने की सभी सामग्री आपको आपकी रसोई में ही मिल जाएगी. मसालों में लिपटे चावल और दही में लिपटे सोया चाप का स्वाद बहुत ही लाजवाब आता है. तो इस आसान विधि के साथ आप भी ये डिश बनाएं.
Ingredients
- बासमती चावल - 1 कप (250 ग्राम)
- तेज पत्ता - 2
- दालचीनी- 1 इंच
- छोटी इलायची- 2
- लौंग - 3
- काली मिर्च - 6-7
- तेल- 2 छोटी चम्मच
- नमक -1 छोटी चम्मच
- सोया चाप- 3 (250 ग्राम)
- काजू 10-12
- टमाटर- 2
- अदरक- ½ इंच
- हरी मिर्च- 2
- दही - 1/2 कप से थोड़ा ज़्यादा
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- काजू 10- 12
Method
1 कप बासमती चावल क 20 मिनट पानी में भिगो कर रखिए. समय पूरा होने पर पतीले में 4 कप पानी, 2 तेज पत्ता, 1 इंच दालचीनी, 2 छोटी इलायची, 3 लौंग, 6-7 काली मिर्च और 2 छोटी चम्मच तेल डालिए. अब इस पानी में उबाल आने दीजिए, उबाल आने पर चावल का पानी हटा कर उन्हें इसमें डालिए.
वापस से इसमें उबाल आने तक इसे तेज़ फ्लेम पर पकाएं, फिर फ्लेम को लो-मीडियम करके इसमें 1 छोटी चम्मच नमक डाल कर चावल को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए 80 प्रतीशत पकाएं.
चावल के 80 प्रतीशत पक जाने पर फ्लेम बंद करके इन्हें छानिए. चावल छानने के तुरंत बाद छलनी को हटा कर चावल को एक बड़ी ट्रे में निकाल कर फैला दें ताकी भाप से चावल और ना पकें. इस तरह चावल पक कर तैयार हो जाएँगे. इन्हें फैला कर ठंडा कर लीजिए
सोया चाप की स्टिक्स के छोटे-छोटे टुकड़े कीजिए. अब कढ़ाही में मीडियम-हाई फ्लेम पर तेल गरम कीजिए, याद रखिए तेल भी मीडियम-हाई गरम होना चाहिए. गरम तेल में चाप डाल कर दोनों ओर से अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए चाप तल कर तैयार हो जाएँगी. अब इसी तेल में 10-12 काजू डाल कर हल्का सा भूरा होने तक तलिए. इस तरह काजू भी तल कर तैयार हो जाएँगे.
सबसे पहले बाउल में ½ कप से थोड़ा ज़्यादा दही लीजिए, उसमें ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 2 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च पाउडर और ½ छोटी चम्मच गरम मसाला डालिए. अब इन मसालों के साथ दही को अच्छी तरह से फेंटिए. फिर कढ़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.
तेल गरम होने पर फ्लेम धीमी करके इसमें 1 इंच दालचीनी, 1 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची (छील कर दाने डालें), 4 लौंग, 7-8 काली मिर्च और एक छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची (छील कर दाने डालें), 4 लौंग, 7-8 काली मिर्च और एक छोटी चम्मच जीरा डालिए.
हल्का सा इन मसालों को भून कर इसमें 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुए और ½ इंच अदरक का टुकड़ा लम्बाई में कटा हुआ डालिए. फिर इसमें टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट (2 टमाटर, ½ इंच अदरक और 2 हरी मिर्च) डाल कर तेल छोड़ने तक भूनिए.
मसाला हल्का सा भुन जाने पर इसमें 1 कप फूल गोभी और 1 गाजर लम्बाई में कटी हुई डाल कर इन्हें मिलाएं.
फिर इसमें तले हुए चाप डाल कर अच्छे से ग्रेवी में कोट कीजिए. अब इसमे ¾ कप पानी डालें, फिर मिला कर इसे ढक कर 5 मिनट के लिए पकाएं. समय पूरा होने पर बिरयानी के लिए ग्रेवी वाली सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.
अब बिरयानी के लिए कढ़ाही में से ½ सब्जी निकाल लीजिए. कढ़ाही में सबसे पहली लेयर सब्जी की हो जाएगी, उसके ऊपर चावल डाल कर दूसरी लेयर बनाएँगे. फिर जो सब्जी निकाली थी उसको चावल के ऊपर डालिए.
फिर इसके ऊपर बचे हुए चावल कि लियर डाल कर इस पर थोड़ा घी डालिए. फिर इसपर केसर वाला दूध (2 बड़े चम्मच दूध में 20-25 केसर के धागे भिगोने हैं), भुने हुए काजू, थोड़ा सा हरा धनिया और पतले-लम्बाई में कटे हुए अदरक डालिए.
इसे फोइल पेपर से ढक कर उसपर थाली रखें, फिर वजन के लिए चकला या कोई भी भारी बरतन रखिए. अब लो फ्लेम पर इसे 20 मिनट के लिए दम पर पकाएं.
समय पूरा होने पर इसे हल्के हाथ से मिलाएं, सोया चाप दम बिरयानी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.






