- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Side Dish
दही भल्ला खाना बहुत सारे लोगों को पसंद है। लेकिन, ज्यादातर लोग इसे बनाना नहीं जानते हैं। आइए, जानें इसे घर में कैसे बनाएं।
दही-भल्ला भारत के कुछ सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है। इसे लोग खरीद-खरीद कर खाते हैं और नजाने कितना पैसा इस पर खर्च करते हैं। लेकिन, फिर भी कई बार सही सा स्वाद नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि घर में हलवाई जैसे दही भल्ले कैसे बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने की विधि क्या है और इसकी सबसे फेमस रेसिपी कौन सी है। तो, आइए जानते हैं दही भल्ला कैसे बनाएं।
Ingredients
- 4 कप उड़द दाल
- 2½ टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून चिरौंजी
- 1 टी स्पून किशमिश
- ½ टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून पानी
- दही
- इमली की चटनी
- नमक
- जीरा पाउडर
- पुदीने की चटनी
- बूंदी जरूरत के हिसाब से
- अनार जरूरत के हिसाब से
Method
सबसे पहले आप धुली उड़द दाल को भिगोकर 7-8 घंटे के लिए पानी में रख दें। इसके बाद आप दाल को पानी डे निकालकर अच्छी तरह पीस लें।
अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, चिरौंजी, किश्मिश और हींग डालकर फेंट दें। अब आप अपने हाथ से छोटी- छोटी बॉल्स बना दें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
अब आप एक बाउल में दही लेकर अच्छे से फेंट लें। उसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिला दें। अब आप सारी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला दें। अब आपका भल्ले बनकर तैयार है। अब आप इसे पानी में भिगोकर रख दें और फिर प्लेट में निकालकर दही डाल दें।
फिर इसके ऊपर से काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़क दें। अब आप इसके ऊपर से इमली और पुदीने की चटनी डालें और ऊपर से बूंदी और अनार डालकर ऊपर से गार्निश करें। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को और मेहमानों को सर्व करें।






