- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Side Dish
घर पर जब लंच या डिनर करने की बात हो तो मैन्यू में पनीर की कोई न कोई सब्जी जरूर शामिल रहती है. पनीर की कई तरह की सब्जियां काफी पसंद की जाती हैं, उनमें से ही एक है पनीर पसंदा.
पनीर पसंदा का स्वाद लाजवाब है और इसे बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से खाते हैं. किसी खास मौके के लिए या फिर रेगुलर लंच या डिनर में आप अगर पनीर की सब्जी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो पनीर पसंदा भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. पनीर पसंदा बनाने के लिए आप हमारी बताई रेसिपी की मदद ले सकते हैं.
Ingredients
- 300 grams पनीर
- 2 बड़ा चम्मच मैदा या कार्न फ्लोर या अरारोट
- 1/2 बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट
- 2 बड़ा चम्मच काजू, बादाम और पिस्ते बारीक कटे हुए
- 1 छोटा चम्मच किशमिश
- 4 से 5 बड़े चम्मच तेल
- 4 टमाटर
- 2 से 4 हरी मिर्च
- 1 cup क्रीम
- 3 बड़ा चम्मच तेल
- 2 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनियां
- 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 बड़ा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/4 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
Method
एक प्लेट में पनीर के चौकोर बड़ेटुकड़े काट कर रख लें। एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिए। सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिए।
इसके बाद स्टफिंग के लिए पनीर की कटिंगको क्रम्बल कर लीजिए, कटे हुए मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरहमिला लीजिए और आपका स्टफिंग अब तैयार है।
इसके बाद अरारोट में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बनालीजिए और 1 पिंच नमक डाल कर मिला लीजिए।
इसके बाद अब आपको पनीर सेन्डविच तैयार करना है, जिसके लिए आपको पनीर का एक तिकोना टुकड़ा लेना है और बीच में 1- 1.5छोटी चम्मच स्टफिंग डाल कर, एक जैसा पतला फैलाकर भर लेना है और पनीर को दबा कर सेन्डविच तैयार कर लीजिए,तैयार सेन्डविच को किसी प्लेट में रखिए। सारे टुकड़ों को भरकर इसी प्रकार सेन्डविच बनाकर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिए।
अब आपको कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करनाहै और पनीर सेन्डविच को अरारोट के घोल में डुबाकर स्टफिंग को बन्द करके सेन्डविचको तलने के लिए गर्म तेल में डालिए, एकबार में 3-4 सेन्डविच डाल दीजिए और पलट पलट करहल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए। सारे सेन्डविच इसी तरह तल कर तैयार करलीजिए।
अब ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिए, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर और बारीक पीस लीजिए।
टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिएजब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे।
इसके बाद कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिए और तेल गर्म होने पर जीरा डालकर उसे भुनने दीजिए। फिर हींग, कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालिए, मसाले को हल्का सा भून लीजिए। जब मसाला भून जाए तो उसमें पिसे
इसके बाद आपको अब मसाले में क्रीम डालना है और अच्छे से मिलाते हुए लगातार चलाते रहना है। इसके बाद जब मसाले में उबाल आ जाए, तो मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिए और गरम मसाला, नमक, हरा धनियां डालकर मिला दीजिए।
ग्रेवी में उबाल आने के बाद उसमें पनीर सेन्डविच डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिए। बस तैयार है। आपकी पनीर पसंदा सब्जी। अब आप इसे चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए






