- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
क्या आपके बच्चे भी बार-बार बाहर के खाने का जिद्द करते हैं? क्या आपका भी मन कभी-कभी बच्चों की तरह चटपटा खाने के मन करता है? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।
दोस्तों जब बच्चे गर्मियों की छुट्टी मे घर मे रह-रह कर ऊब जाते हैं। तो उनका मन हमेशा कुछ चटपट पिज्जा, बर्गर, नॉन खाने का मन करता है। जो खाने मे तो बेहद ही स्वादिस्त होता है, लेकिन कभी-कभी यह आपके और आपके बच्चे के हेल्थ को काफी हद तक प्रभावित कर देता है। जिससे उनकी ग्रोथ और मानसिक स्थिति पे बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।
Ingredients
- 6 ब्रेड स्लाइस
- 3 टेबल स्पून पिज्जा सॉस
- 1 कप शिमला मिर्च
- 1 कप प्याज
- 1 कप टमाटर
- 1 टेबल स्पून जैतून
- 1 टी स्पून कालीमिर्च
- 1 टी स्पून ओरिगैनो
- 1 टी स्पून चिली फलेक्स
- 1 नमक
- 1 टी स्पून बटर
- 1 कप मोजरेला चीज़
Method
सबसे पहले आपको रेडीमेड टोमेटो सॉस लेना है या टोमेटो केचप। उसके बाद फ्राइंग पैन को धीमी आंच में रखकर गरम तेल होने दे।
उसके बाद उस पैन में 2-3 ब्रेड स्लाइस रख दें। उसके बाद निचली सतह हल्की सुनहरी होने तक सेक लें। ऐसे आप दोनो तरह ब्रेड को पलट कर अच्छे से से लें। फिर गैस बंद कर दें।
ब्रेड को प्लेट पर निकाल लें, फिर दोनों तरफ ऑलिव ऑयल लगाए। हर एक ब्रेड स्लाइस के ऊपर ½ टेबल स्पून पिज्जा सॉस लगाएं।
हर एक ब्रेड के ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और स्लाइड ऑलिव रख दें। उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पिज्जा चीज़ या मोजरेला चीज़ लगाएं। उसके ऊपर सूखा ओरगानो और सुखी बेजिल और रेड चिली फ्लेक्स छिड़के। फिर पैन में रखकर इसको ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच में गरम करें।
फिर निचली सतह करारी होने और चीज पिघल जाने का इंतजार करें। इसमें 2- 3 मिनट लगेंगे। फिर आप ब्रेड पिज्जा को प्लेट में निकलकर सभी को सर्व करें।






