Tea In Evening: चाय भारत में पिए जाने वाले सबसे पसंदीदा पेय में से एक है, कई लोग तो ऐसे हैं जो चाय पिए बिना रह नहीं सकते, उनके दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। कोई मेहमान आए तो चाय बना लो, शाम है तो चाय बना लो। चाय अब इमोशन बन चुका है। खुशी का मौका है तो भी चाय, लेकिन आज हम यहां बात करेंगे कि जिस तरह से सुबह के वक्त खाली पेट चाय पीना सही नहीं माना जाता है, क्या उसी तरह शाम में चाय पीना भी सही नहीं है।

एक्सपर्ट की मानें, तो सोने से 10 घंटे पहले कैफीन से बचना चाहिए, ये सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे लीवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। कोर्टिसोल कम रहता है और पाचन स्वास्थ्य रहता है। अब शाम को कौन चाय पी सकता है और कौन नहीं ये मेडिकल और अन्य कंडीशन पर निर्भर करता है जानते हैं।
शाम में किन लोगों को पीनी चाहिए चाय
जो लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं उन्हें शाम को चाय पीनी चाहिए।
जीन्हें एसिडिटी या गैस्ट्रिक की समस्या नहीं है वो लोग शाम को चाय पी सकते हैं।
जिसका पाचन स्वास्थ्य एकदम दुरुस्त है वह लोग चाय पी सकते हैं।
जो रोजाना टाइम पर खाना खाते हैं वो लोग चाय पी सकते हैं।
जिसे नींद की समस्या नहीं है वो लोग चाय पी सकते हैं।
शाम में किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए चाय
जिन्हें नींद की समस्या है और बार-बार रात को आंख खुलती है, उन लोगों को शाम के वक्त चाय पीने से बचना चाहिए।
कब्ज एसिडिटी या गैस की समस्या वालों को चाय नहीं पीनी चाहिए।
जिनका वजन कम है उन लोगों को शाम में चाय नहीं पीनी चाहिए।
जो लोग बाल, त्वचा और आंत को स्वस्थ रखना चाहते हैं उन्हें भी शाम को चाय नहीं पीनी चाहिए।
मेटाबॉलिक और ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित लोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए।
जिन लोगों को हार्मोनल परेशानी है उनलोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए।
दिन में कितनी बार चाय पीना सही है?
एक्सपर्ट की मानें, तो आप दिन में एक से दो कप चाय पिएं। अगर इससे ज्यादा पीते हैं, तो आपको नुकसान हो सकते हैं। जैसे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, अधिक चाय पीने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। चाय में मौजूद तत्व शरीर में मौजूद आयरन को कम कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






