- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, sweets
- Course
- sweet dish
Til Gud Laddu Recipe: गर्मी के मौसम में तिल और गुड़ के लड्डुओं (Til Gud Laddu Recipe) का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से युक्त गुड़ जहां शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है. तो वहीं तिल की तासीर ठंडी होती है. जिससे पेट ठंडा रहता है और आप गर्मी से राहत पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं गर्मियों में तिल गुड़ का लड्डू बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप ना सिर्फ कई बीमारियों को मात दे सकते हैं बल्कि अपनी मीठा खाने की क्रेविंग को भी शांत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए बेस्ट है चॉकलेट केक रोल्स की रेसिपी, 10 मिनट हो जाएगी बनकर रेडी
Ingredients
- 1 कप सफेद तिल
- 100 ग्राम गुड़
- 2 चम्मच घी
- 2 चम्मच भुनी हुई मूंगफली
- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआनारियल
- 2 चम्मच भुनी हुई तिल
Method
तिल और गुड़ का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सफेद तिल को पैन में भून लें
तिल का रंग सुनहरा होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के रख दें.
अब इसमें घी, गुड़, मूंगफली, नारियल और भुनी हुई तिल एड करें.
सभी सामग्रियों को हाथ से दबाते हुए अच्छी तरह से मिला लें.
अब हाथों पर तेल या घी अप्लाई करें और गुड़ के मिक्सचर को हाथों में लेकर लड्डू का आकार दे दें.
बस आपका तिल और गुड़ का लड्डू तैयार है. इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें.






