- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
यदि खाने के साथ थोड़ी सी चटनी मिल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। आपने आज तक नारियल की चटनी, हरे धनिए की चटनी, पुदीने की चटनी, कच्ची केरी की चटनी जरूर खाई होगी लेकिन जो बात टमाटर की चटनी में है वो और किसी में नहीं। टमाटर की चटनी (Tomato Chutney Recipe) ना सिर्फ खाने के साथ बल्कि आप इसे नाश्ते के साथ भी खा सकते हैं। टमाटर की चटनी (Tomato Chutney Recipe) में है, वो किसी और में कहाँ। टमाटर की चटनी (Tomato Chutney Recipe) खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। साथ ही इसकी महक भी बेहद अच्छी होती है। टमाटर की चटनी डाइजेशन को बेहतर बनाती है। साथ ही ये बेहद कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं टमाटर की चटनी (Tomato Chutney Recipe) बनाने की विधि।
Ingredients
- 3 टमाटर
- 1 प्याज बारीक कटा
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 5 कली लहसुन छिली हुई
- आधा नींबू
- एक चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
- आधा चम्मच तेल
- चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक
Method
टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर धोकर उसके दो पीस कर लें।
फिर आप एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें और फिर उसमें टमाटर उलटे रख दें और पैन को ढंक दें।
पांच मिनट बाद टमाटर निकालकर उसके छिलके उतार दें।
अब आप पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर उसमें साबुत लहसुन की कली डाल दें और उन्हें फ्राई करें।
फिर उसमें टमाटर मैश करके डाल दें और साथ ही प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
फिर आप इस चटनी में नींबू का रस निचोड़ दें।
इस प्रकार आपकी चटपटी टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।






