- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Gujarati, Indian, north indian
- Course
- Appetizer, Breakfast, Holi, Snack, Snacks
टमाटर की पूरी – टमाटर प्यूरी और पुदीने की पत्तियों से बनी स्वादिष्ट पूरी।
टमाटर की पूरी- यह टमाटर की पूरी रेसिपी बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है खासकर बच्चों के लिए. बच्चों को चिप्स और स्नैक्स में टमाटर का खट्टा स्वाद बहुत पसंद आता है।इन पूरियों का स्वाद चटनी, अचार और एक कप गरम चाय के साथ अच्छा लगता है! तो चलिए बनाते हैं यह अलग तरीके को रेसिपी।
Ingredients
Method
टमाटर को नीचे से क्रॉस मार्क कर लें और एक बड़े पतीले में पानी गरम करके, उस में टमाटर डालकर, 6 मिनट के लिए उबाल लें।
अब टमाटर को एक प्लेट में निकाल कर, ठंडा कर लें।
इसके पीसेस बना लें, एक मिक्सर जार में, लहसुन अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालकर पीस लें।
इस पेस्ट को छान लें एक चन्नी के सहायता से।
एक बर्तन जिस में आटा गुंधना हो, उस में आटा, नमक स्वाद अनुसार, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कोतमीर, अजवाइन, रेड चिल्ली फ्लेक्स, कसूरी मेथी और तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
टमाटर की पेस्ट को इस्तेमाल करके सख्त आटा गूंध लें।
ढक कर 5 मिनट रख दें।
इसकी अब छोटी छोटी लोइयां लेकर, पूरी बेल लें।
गरम तेल में, मीडियम आंच पे इसे हल्के हाथ से अलाट पलट करके, क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
गरमा गरम सॉस या चटनी के साथ परोसें।






