- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- indo-mexican
- Course
- Breakfast, party dish, Snacks, sunday special
संडे को घर पर बनाएं आसान और टेस्टी सैंडविच, जिसे खाकर बड़े और बच्चे दोनों हो जाएंगे खुश। आर्टिकल पढ़ें और रेसिपी बनाना सीखें।
हम पूरे हफ्ते वीकेंड का इंतजार करते हैं और यही सोचते हैं कि जितना हो सकेगा उतना रेस्ट करेंगे और अच्छा-अच्छा खाएंगे। जाहिर सी बात है कि अगर आपको अच्छा खाना है, तो उसके लिए आपको प्रयास भी करने होंगे। लेकिन कम समय में भी आप अच्छा खाना बना सकती हैं। यदि आप इस वीकेंड के लिए टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी तलाश रही हैं, जो घर के बड़े से लेकर बच्चे तक खा सकें, तो आप प्याज और खीरे का सैंडविच बना सकती हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले चारों ब्रेड्स के कॉर्नर को कट कर लें। आप बिना कट किए हुए भी सैंडविच बना सकती हैं।
इसके बाद आप गाजर, खीरा और प्याज को बारीक काट लें। अगर आप को कॉर्न्स पसंद हैं, तो आप बिना इसे कट किए भी सैंडविच बना सकती हैं।
अब आप सब्जियों को ब्रेड में लगाएं और ऊपर से चीज को स्प्रेड करें। ऐसा आप दो ब्रेड्स के साथ करें और बची हुई दोनों ब्रेड्स को उन पर ढक दें।
अब आप सैंडविच मेकर में सैंडविच को रखकर ग्रिल कर लें। 5 से 10 मिनट में आपके सैंडविच बनकर तैयार हो जाएंगे।
इन सैंडविच को आप हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस और गर्म-गर्म चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।






