- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
सैंडविच तो आपने आज तक कई तरह के खाए होंगे। सैंडविच चाहे कैसा भी हो, ये खाने में बड़ा ही लाजवाब लगता है। हम आपके लिए एक ऐसे ही अनोखे सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं, जो खाने में बड़ा ही लाजवाब लगता है। आप सुबह के नाश्ते या शाम को स्नैक्स के समय बेसन ऑमलेट सैंडविच (Veg Besan Omelette Sandwich Recipe) बना सकते हैं। रोजाना खाने वाले नाश्ते से ये थोड़ी अलग प्रकार की डिश है।
बेसन ऑमलेट सैंडविच (Veg Besan Omelette Sandwich Recipe) में आपको ऑमलेट के साथ-साथ सैंडविच का भी मजा मिल सकेगा। आप घर आए मेहमनों को भी फटाफट बेसन ऑमलेट सैंडविच बनाकर खिला सकते हैं। ऑमलेट का नाम सुनकर आप भी शायद यही सोच रहे होंगे कि इस डिश में अंडे का इस्तेमाल होता होगा, तो आप गलत है। बेसन ऑमलेट सैंडविच (Veg Besan Omelette Sandwich Recipe) पूरी तरह से वेजिटेरियन डिश है। इसमें अंडे का जरा भी इस्तेमाल नहीं होता है और ना ही इसे बनाने में ज्यादा झंझट होता है। तो चलिए, अब देर ना करते हुए जानते हैं बेसन ऑमलेट सैंडविच (Veg Besan Omelette Sandwich Recipe) बनाने की रेसिपी की बारे में।
Ingredients
Method
वेज बेसन ऑमलेट सैंडविच बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में बेसन लेना है।
फिर बेसन में अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, मीठा सोडा मिक्स कर दें और इसमें जरूरतानुसार पानी डालकर इसका सॉफ्ट बैटर बनाकर तैयार कर लें।
अब आप इस बैटर में प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अब आप एक पैन में थोड़ा-सा बटर डालें और फिर बेसन के बैटर में ब्रेड स्लाइस को डिप करके उसे पैन पर सिंकने रख दें।
दोनों तरफ से उसे हल्का ब्राउन होने तक अच्छे से सेंके।
इस तरह आपका वेज बेसन ऑमलेट सैंडविच बनकर रेडी है।
आप गरमा-गरम बेसन ऑमलेट सैंडविच को चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।






