- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
स्नैक्स की लिस्ट में इतनी तरह की वैरायटी हैं कि कभी-कभी इंसान कन्फ्यूज़ हो जाता है कि आखिर वो क्या बनाए। रोजाना शाम को या सुबह नाश्ते में नई-नई चीज़ें बनानी पड़ती है। अगर आपके पास भी स्नैक्स या नाश्ते के सब ऑप्शन खत्म हो गए हैं, तो हम आपके लिए आज एक ऐसी डिश लेकर आए हैं, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हम बात कर रहे हैं वेज हॉट डॉग (Veg Hot Dog Recipe) के बारे में।
वैसे तो हॉट डॉग एक विदेशी डिश है लेकिन भारत आकर इस फूड डिश में कई बदलाव हो गए हैं। हॉट डॉग बनाना बेहद ही आसान है। बच्चे इस फूड डिश को काफी चाव से खाते हैं। इसे दिन के वक्त हल्की फुल्की भूख लगने पर भी बनाकर खाया जा सकता है। हमारे यहां फास्ट फूड के तौर पर हॉट डॉग (Veg Hot Dog Recipe) काफी फेमस हो चुका है और किसी भी छोटी या बड़ी जगह पर हॉट डॉग आसानी से मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं वेज हॉट डॉग (Veg Hot Dog Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- हॉट डॉग बन्स – 2
- मिक्स वेजिटेबल्स – 1 कप
- आलू उबले हुए – 3
- चीज़ कद्दूकस – 1 कप
- टमाटर कटा – 1
- प्याज कटा – 1
- चीज स्लाइस – 2
- लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
- टमाटर सॉस – 1/4 कप
- इटैलियन हर्ब्स – 1 टी स्पून
- मक्खन – 2 टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
Method
वेज हॉट डॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी स्टफिंग तैयार करनी पड़ेगी।
इसके लिए आप गाजर, शिमला मिर्च, गोभी के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
इनकी मात्रा इतनी हो की सभी को मिक्स करने के बाद 1 कप हो।
अब आप एक कढ़ाई लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें, और फिर उसमें मक्खन डालें।
मक्खन जब अच्छे से पिघल जाए तो आप इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटे टमाटर डालकर भूनें।
जब ये सब अच्छे से भून जाएं तो आप इसमें उबले कटे आलू, कटी हुई मिक्स वेजिटेबल्स और इटैलियन हर्ब्स डालकर सभी को अच्छी तरह से मिलाएं।






