- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Chinese
- Course
- Breakfast, Snack
जब भी कभी स्टार्टर्स की बात की जाती है तो वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll Recipe) का नाम सबसे पहले सामने आता है। चाइनीज खाने के शौकीन लोगों को वेज स्प्रिंग रोल काफी पसंद होते हैं। इसमें वेजिटेबल के अलावा नूडल्स की फीलिंग भी की जा सकती है।
वेज स्प्रिंग रोल को सुबह के नाश्ते के अलावा शाम की चाय के साथ भी खाया जा सकता है। यह डिश जितना टेस्टी होता है, उतना ही आसानी से बन भी जाता है। बाजार में तो स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll Recipe) काफी महंगे मिलते हैं, लेकिन आप इसे घर में बेहद कम दाम में बना सकते हैं। ये डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ो को भी खूब पसंद आती है। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अपने घर पर कैसे वेज स्प्रिंग रोल बना सकती हैं।
Ingredients
- मैदा- 1 कप
- प्याज- आधा कप
- पत्ता गोभी- 1 कप
- शिमला मिर्च- आधा कप
- लहसुन- 2 टी स्पून ( बारीक कटा)
- अदरक- 1 टी स्पून ( बारीक कटा)
- गाजर कद्दूकस- 1 कप
- नूडल्स उबले- आधा कप
- चिली सॉस- 2 टी स्पून
- टमाटर कैचप- 1 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर
- सोया सॉस- 2 टी स्पून
- तेल- 1 टेबलस्पून
- नमक- स्वाद के अनुसार
Method
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदे को छान लें और इसमें पानी डालकर पतला चिकना घोल बनाएं और इसे आधे घंटे के लिए ढंककर रख दें।
अब आप प्याज, लहसुन, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक और पत्तागोभी के लंबे टुकड़े काट लें और गाजर कद्दूकस कर लें।
अब कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
फिर इसमें अदरक-लहसुन डालकर कुछ देर भून लें।
अब आप तेल में प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद आप गाजर, पत्तागोभी डालकर भी पका लें।
अब आप इसमें थोड़े से नूडल्स, काली मिर्च, लाल मिर्च, सोया सॉस, चिल्ली सॉस और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह आपकी स्टफिंग तैयार है।






