- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। पकौड़ा भारतीय व्यंजनों में से एकलोकप्रिय स्नैक है। जब गरमा-गरम और स्वादिष्ट पकौड़े सामने आते हैं, तो कोई भी खुद को रोक नहीं पाता है। वैसे तो आपने आज तक, आलू के, प्याज के, गिल्की के, बेसन के, ब्रेक के आदि कई पकौड़ों के बारे में सुना होगा, या खाए भी होंगे। लेकिन हम आपको आज कुरकुरे फूल गोभी के पकौड़े (Gobhi ke pakore) की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
इन पकौड़ों को चाय के साथ सर्व करने पर तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। तो अगर आप पकोड़ा प्रेमी हैं तो इस रेसिपी को अपनी विश लिस्ट में जरूर शामिल करें। बता दें कि फूल गोभी के पकौड़े (Gobhi ke pakore) बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि आप इसे कम समय में भी बना सकते हैं। यह खाने में बेहद ही टेस्टी लगते हैं। तो चलिए, अब देर न करते हुए हम आपको आज कुरकुरे फूल गोभी के पकौड़े (Gobhi ke pakore) बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Ingredients
Method
पत्तागोभी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप पत्ता गोभी को अच्छी तरह से धोकर उसे काट लीजिए।
फिर एक मिक्सिंग बाउल में कटी हुई गोभी, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, बेसन, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटा प्याज और नमक डालें और इन सब को अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें दो चम्मच पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार कर लेंगे। ध्यान रहें, आप ज्यादा पानी ना डालें। गोभी में थोड़ा मॉइश्चर होता है जो पानी छोड़ता है। बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने रख दें और फिर छोटे-छोटे पकौड़े डालकर उन्हें मध्यम आंच तल लें।
हल्के सुनहरे रंग का होने तक आप पकौड़े को तलते रहें।
फिर आप एक प्लेट में पकौड़े निकालकर उन्हें चटनी के साथ सर्व करें।
इस तरह गरमा-गरम क्रिस्पी फूल गोभी के पकौड़े बनकर तैयार हैं।






