- Prep
- 10 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, party dish
Malai Paneer Recipe: खाने में पनीर की सब्जी के आते ही उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। पनीर एक ऐसा फूड आइटम है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। पनीर से कई स्वादिष्ट सब्जियां बनती हैं, उनमें से एक है मलाई पनीर। आज हम आपको मलाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
मलाई पनीर (Malai Paneer) काफी पसंद की जाने वाली फू़ड डिश है। पनीर (Paneer) का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। पनीर से बनने वाली सब्जियां इनमें से एक हैं। मटर पनीर, पालक पनीर, आलू पनीर सहित पनीर से बनने वाली तमाम सब्जियों की लंबी लिस्ट है। ऐसी ही काफी पसंद की जाने वाली पनीर की सब्जी है मलाई पनीर।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी गरम करके, उस में सारे खड़े मसालें, प्याज़, अदरक, लहसुन , हरी मिर्ची , काजू और बादाम डालकर 5 से 7 मिनट उबाल लें।
इसे छानकर, तेज पत्ता, और दालचीनी हटा दे, ठंडा होने पे पिस लें, पानी के साथ एक पेस्ट में।
कढ़ाई में तेल गरम करके, मस्का डालें, जीरा डालें, हल्का ब्राउन होने पे, बना हुआ पेस्ट डालकर भूनें।
दही को फेट लें, इस में धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें।
इसे अब धीमी आंच पे डालकर अच्छे से पकाएं।
इस में दूध डालें, पनीर डाले और मिक्स करें और 3 से 4 मिनट पकाए। इस में अब काली मिर्च पाउडर और क्रीम डालके अच्छे से मिक्स करके पकाएं।
ऊपर से मिर्ची का भगार लगा हुआ तेल डालकर 2 से 3 मिनट और पका कर, गरमा गरम रोटी या पुलाव के साथ परोसें






