- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- rajasthani
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch, Main Course, Snack, Soup
नाश्ते में बनाएं चटपटा पापड़ पराठा, खाकर हर कोई करेगा खूब तारीफ।
पराठा एक भारतीय पारंपरिक आहार है इसलिए आपको पराठे की कई वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा या दाल पराठा आसानी से देखने को मिल जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पापड़ पराठे का स्वाद चखा है ? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पापड़ पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आमतौर पर पापड़ को लोग खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन पापड़ पराठा स्वाद में बहुत चटपटा और स्वादिष्ट होता है। इसको आप नाश्ते में बन बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं। बच्चे भी इसके मजेदार स्वाद को बेहद पसंद करते हैं। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं पापड़ पराठा ।
Ingredients
Method
एक कटोरे में पापड़ को हल्का चूर कर लें, इस में नमक, तेल, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, कोतमीर डालकर मिला लें।
एक लोई लेकर रोटी बेल लें, उस में यह फिलिंग डालकर, वापस से पराठा के जैसे बेल लें।
मीडियम आंच पे क्रिस्पी ब्राउन पराठा सेखें, देसी घी डालकर।






